-
छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन इंटक के पदाधिकारियों ने किया विभिन्न माइंसों का दौरा
Lohardaga: छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन इंटक के पदाधिकारियों ने आगामी 30 मई को किसको प्रखंड में आयोजित होने वाले इंटक वार्षिक अधिवेशन की तैयारी को लेकर कई माइंसों का दौरा किया. इस दौरान महत्वपूर्ण बैठक की गई और मजदूरों को कार्यक्रम संबंधी जानकारी दी गई. इंटक महाधिवेशन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी को इसमें शामिल होने को कहा गया. इस मौके पर छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन इंटक के अध्यक्ष निशिथ जायसवाल ने कहा कि छोटानागपुर बाक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन इंटक क्षेत्र के मजदूरों, श्रमिकों एवं कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाने वाला संगठन है. इंटक महाधिवेशन संगठन की नीतियों, मजदूर हितों तथा भविष्य की रणनीतियों को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. वर्तमान समय में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, रोजगार सुरक्षा, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा एवं श्रमिक कल्याण जैसे मुद्दों पर व्यापक संघर्ष की आवश्यकता है. महाधिवेशन के माध्यम से इन विषयों पर ठोस प्रस्ताव पारित किए जाएंगे.

इंटक महाधिवेशन में कई राज्यों से आएंगे पदाधिकारी
उन्होंने कहा कि इंटक महाधिवेशन में अनेक राज्यों से इंटक यूनियन के पदाधिकारी, झारखंड सरकार के विभिन्न मंत्री एवं विधायकगण इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होंगे. इसके अलावे हजारों विभिन्न माइंसों से मजदूर, श्रमिक बंधु शामिल होंगे. कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा. वहीं कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी ने कहा कि इंटक का इतिहास हमेशा मजदूर हितों की रक्षा और श्रमिकों की आवाज को बुलंद करने का रहा है. संगठन ने हर दौर में मजदूरों के हक, सम्मान और सुरक्षा के लिए संघर्ष किया है. आज आवश्यकता है कि सभी श्रमिक एकजुट होकर इस अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाएं. इस मौके पर उपाध्यक्ष इकरामूल अंसारी, कोषाध्यक्ष विशाल डुंगडुंग, प्रखंड अध्यक्ष यूनुस अंसारी, उपप्रमुख एनुल अंसारी, रौनक़ इकबाल, ज़फर इमाम, हदिस अंसारी, खुदी मांझी, बबलू मुंडा चमन समेत बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: सीबीएसइ 12वीं का रिजल्ट: फीस पेमेंट में तकनीकी लोचा, किसी से कटे ज्यादा तो किसी से कम, बोर्ड ने बताया अब क्या होगा
