News Wave Desk: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की 12वीं स्क्रूटनी प्रक्रिया में शामिल छात्रों के लिए एक बेहद जरूरी अपडेट है. पोस्ट-रिजल्ट प्रोसेस के तहत जिन छात्रों ने 21 और 22 मई को उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी के लिए अप्लाई किया था, वे अपनी फीस रसीद जरूर चेक कर लें. दरअसल, इन दो दिनों में आए एक तकनीकी फॉल्ट के कारण कई छात्रों के बैंक खातों से गलत शुल्क कट गया है. बोर्ड ने स्थिति साफ करते हुए बताया है कि इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कुछ छात्रों से तय फीस से ज्यादा पैसे कट गए, वहीं कुछ मामलों में कम फीस ही डिडक्ट हो पाई. इस गड़बड़ी से प्रभावित किसी भी छात्र को दोबारा आवेदन करने की कोई जरूरत नहीं है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित छात्रों को उनकी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी.

ज्यादा पैसे कटे या कम, जानिए सीबीएसइ का समाधान
• अतिरिक्त पैसे कटे तो: परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. बोर्ड आपके एक्स्ट्रा पैसे उसी बैंक खाते या माध्यम (यूपीआइ/कार्ड) में वापस कर देगा, जिससे आपने पेमेंट किया था.
• कम पैसे कटे तो: ऐसे छात्रों को बाकी बची हुई राशि का भुगतान करने के लिए सीबीएसइ द्वारा अलग से एक नोटिफिकेशन या सूचना भेजी जाएगी.
यह भी पढ़ें: ‘पैसे लो नहीं तो बीमार पशु ले जाओ’, वेंडर्स पर लाभुकों को धमकाने का आरोप
