सिमडेगा: बाघचट्टा पंचायत के कई गांवों का जिप सदस्य अजय एक्का ने किया दौरा, सुनी ग्रामीणों की समस्या

Simdega: ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत बाघचट्टा पंचायत के सलयाटोली, माझी टोली, खरवागढ़ा, लट्ठाखम्हान समेत कई गांवों का दौरा कर ठेठईटांगर पश्चिमी क्षेत्र के...

Simdega: ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत बाघचट्टा पंचायत के सलयाटोली, माझी टोली, खरवागढ़ा, लट्ठाखम्हान समेत कई गांवों का दौरा कर ठेठईटांगर पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य अजय एक्का ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. इस दौरान ग्रामीणों ने खुलकर अपनी विभिन्न समस्याओं को अपने जनप्रतिनिधि के समक्ष रखा. ग्रामीणों ने मुख्य रूप से बाघचट्टा पंचायत भवन से सलयाटोली-खरवागढ़ा तक सड़क निर्माण की मांग उठाई. इसके अलावा पेयजल, बिजली एवं कृषि से जुड़ी समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा गया. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क और मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: पियूष ने पास की CA परीक्षा, बोकारो और रौनियार समाज का बढ़ाया मान

मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता: अजय एक्का

मौके पर जिप सदस्य अजय एक्का ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष रखा जाएगा तथा समाधान की दिशा में पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है.इस अवसर पर बाघचट्टा पंचायत की मुखिया एलिजाबेथबागे, समाजसेवी मतियस बागे, प्रकाश मांझी, पंकज नायक, सुष्मा कुमारी, सुखदेव प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में राहत: समाहरणालय परिसर में पेयजल की व्यवस्था, पुलिस अधीक्षक ने की पहल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *