भीषण गर्मी में राहत: समाहरणालय परिसर में पेयजल की व्यवस्था, पुलिस अधीक्षक ने की पहल

Lohardaga: लोहरदगा जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी से आमलोग परेशान हैं. राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विशेष...

Lohardaga: लोहरदगा जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी से आमलोग परेशान हैं. राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. इसी क्रम में लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी की पहल पर समाहरणालय परिसर में आम लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की है. समाहरणालय परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लोग अपने कार्यों के सिलसिले में पहुंचते हैं. खासकर दूर-दराज के प्रखंडों और गांवों से आने वाले लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता था. कई बार लंबी कतारों और प्रशासनिक कार्यों के कारण लोगों को घंटों परिसर में रुकना पड़ता है, जिससे गर्मी और तेज धूप के बीच परेशानी और बढ़ जाती थी. इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने पहल करते हुए परिसर में स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई है.

यह भी पढ़ें: समाज को बांटना और तोड़ना, कांग्रेस की फितरत, यह षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे: बाबूलाल मरांडी

आमलोग ले रहे राहत की सांस

समाहरणालय परिसर में लगाए गए पेयजल केंद्र से आम नागरिकों को ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है. लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है. उनका कहना है कि भीषण गर्मी के इस दौर में इस प्रकार की व्यवस्था काफी राहत देने वाली है. दूर-दराज से आने वाले बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे विशेष रूप से इससे लाभान्वित हो रहे हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि अक्सर सरकारी कार्यालयों में कार्य कराने आने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव महसूस होता है, लेकिन इस पहल ने प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाया है. लोगों ने उम्मीद जताई कि जिले के अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, अस्पताल परिसर और बाजार क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की शुद्ध पेयजल व्यवस्था की जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन गुमला इकाई को मिला नया जिला अध्यक्ष, गोपाल कुमार सर्वसम्मति से चुने गए

एसपी की पहल की सराहना

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में लोगों को लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनहित को ध्यान में रखते हुए पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है. लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी की इस पहल को जिले में जनसेवा की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है. भीषण गर्मी के बीच आम नागरिकों को राहत देने की यह व्यवस्था प्रशासन की जनकल्याणकारी सोच को भी प्रदर्शित करती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *