Simdega: कोनपाला पंचायत के कोरचेबहार निवासी प्रदीप खेस्स, पिता पियुष खेस्स, मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान अचानक सड़क पर मवेशी आ जाने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे मोटरसाइकिल समेत सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे. हादसे में उनके हाथ, पैर एवं माथे पर गंभीर चोट लगी.

ग्रामीणों और पुलिस की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल
घटना के बाद ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से घायल को सदर अस्पताल सिमडेगा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने पर कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंनगाड़ी ने विधायक प्रतिनिधि सभी आलम को अस्पताल भेजकर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
ALSO READ: पियूष ने पास की CA परीक्षा, बोकारो और रौनियार समाज का बढ़ाया मान
सीटी स्कैन रिपोर्ट के बाद होगी आगे की चिकित्सा व्यवस्था
विधायक प्रतिनिधि सभी आलम ने बताया कि घायल के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. एक्स-रे एवं सीटी स्कैन रिपोर्ट आने के after आगे की चिकित्सा व्यवस्था की जाएगी. मौके पर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, पंचायत अध्यक्ष अतुल बरला, मुखिया एवं परिजन उपस्थित थे.
