Bermo: गंगा दशहरा के अवसर पर दामोदर बचाओ आंदोलन तथा युगांतर भारती के तत्वावधान में सोमवार को बोकारो थर्मल स्थित कोनार नदी घाट पर तथा खेतको स्थित दामोदर नदी घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य बिजय पांडेय, विश्वनाथ पाठक, दीपक मिश्रा एवं यजमान विक्की साव द्वारा पूजा-अर्चना व गंगा आरती की गई. कोनार नदी छठ घाट पर कार्यक्रम के संयोजक श्रवण सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां सर्वप्रथम गंगा पूजन व आरती की गई. साथ ही लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

एसटीपी निर्माण के बाद नदी पूरी तरह से सिवरेज से हो जाएगी मुक्त
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि डीवीसी नदियों को प्रदूषणमुक्त करने को लेकर सतत प्रयत्नशील रहा है और इसी के तहत कोनार नदी के किनारे दो स्थानों पर एसटीपी का निर्माण कार्य करवा रहा है, जो कि अंतिम चरण में है. कहा कि एसटीपी का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद कोनार एवं दामोदर नदी पूरी तरह से सिवरेज को लेकर मुक्त हो जाएगी. इसके पूर्व श्रवण सिंह ने कहा कि दामोदर बचाओ आंदोलन के बैनर तले सरयू राय के नेतृत्व में कोनार एवं दामोदर को प्रदूषणमुक्त करने को लेकर एक लंबा आंदोलन 2004 से किया गया, जिसके परिणामस्वरूप कोनार एवं दामोदर को प्रदूषणमुक्त करवाने में सफलता मिली है. कार्यक्रम को विश्वनाथ यादव, आरएस पांडेय आदि ने भी संबोधित किया और नदी को प्रदूषणमुक्त करने को लेकर अपनी बातों को रखा.
मौके पर ये रहे मौजूद
मौके पर सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, धीरज शर्मा, किशोर झा, भैरव महतो, मो. शमसेर, महादेव राम, रामाधार सिंह, सुरेश यादव, दिलीप राम, राजेश रजक, सुजय सिंह, पिंटू यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन समीर गिरी ने किया. इसके पूर्व खेतको स्थित दामोदर नदी घाट पर भी पूजा- अर्चना की गई. मौके पर सूरज नायक, गौतम राम, गौरीशंकर यादव, सुनील शर्मा, छोटन यादव, लालू नायक, आकाश कुमार नायक, पवन नायक, विरेन्द्र राम, विकास चैहान आदि मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: तिरुपति–रक्सौल–तिरुपति (17433/17434) साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन
