रांची : राहे में दिल दहला देने वाली वारदात, कलयुगी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट

Ranchi : राहे थाना क्षेत्र के चुतरुडीह गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने...

दिल दहला देने वाली वारदात

Ranchi : राहे थाना क्षेत्र के चुतरुडीह गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक कलयुगी बेटे पर अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने का आरोप लगा है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

मृतका की पहचान चुतरुडीह गांव निवासी भोला देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उनके करीब 45 वर्षीय बेटे नंदलाल महतो ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पत्नी से विवाद के बीच बेटे ने मां को मार डाला

जानकारी के अनुसार, आरोपी नंदलाल महतो का अक्सर अपनी पत्नी के साथ विवाद होता था. घटना के समय भी वह कथित तौर पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी अपनी मां भोला देवी से कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से अपनी मां पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही राहे थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. वारदात के बाद से गांव में मातम और दहशत का माहौल है.

Also Read : गिरिडीह: सूची में नाम, फिर भी बेघर… स्कूल के कमरे में गुजर रही आदिवासी परिवार की जिंदगी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *