News Wave Desk: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2 जून से गुरु ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश होने वाला है. इसे गुरु का उच्च स्थान माना जाता है, यानी यहां वे सबसे ताकतवर और शुभ फल देने वाले बन जाते हैं. इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए ये समय बेहद भाग्यशाली साबित हो सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय खास रहेगा और कौन से क्षेत्र में उन्हें बड़ा लाभ मिल सकता है.


कर्क राशि (Cancer): जीवन में नई ऊर्जा गुरु आपके लग्न भाव में रहेंगे, जिससे आपके विचार और आत्मविश्वास में जबरदस्त सुधार आएगा. आपके समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

- लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी.
- मानसिक तनाव कम होगा.
- शादी के लिए अच्छा समय है.

मिथुन राशि (Gemini): पैसों की बरसात- गुरु आपके धन भाव में आएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

- कहीं फंसा पैसा वापस मिलने के योग हैं.
- नए निवेश के मौके मिलेंगे

कन्या राशि (Virgo): इनकम के नए मौके गुरु ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपकी आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे.
- रोज की आमदनी में तेजी से बढ़ोत्तरी होगा
- पुराने निवेश से फायदा मिलेगा.
- कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है और दोस्त हर कदम पर साथ देंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio): भाग्य देगा साथ ,गुरु आपके भाग्य स्थान में रहेंगे, जिससे किस्मत का साथ मिलेगा.
- जिन कामों में अब तक मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिली थी, वहां अब सफलता मिलेगी.
- उच्च शिक्षा या विदेश जाने के योग हैं.
- धार्मिक यात्राओं के अवसर बनेंगे।
क्या आपकी राशि है इनमें? अगर आप कर्क, मिथुन, कन्या या वृश्चिक राशि के हैं, तो गुरु का यह गोचर आपके लिए खास है. अपने जीवन में आने वाले सुनहरे अवसरों का लाभ उठाएं और आगे बढ़ें.
ALSO READ: गंगा दशहरा: पुण्य, आस्था और पवित्रता का पर्व

