Koderma: पुलिस अधीक्षक कोडरमा के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन के विरूध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में विगत रात्रि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि स्कार्पियों वाहन में अवैध शराब लोड कर सतगावां से बिहार ले जाया जा रहा है. उक्त सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक कोडरमा द्वारा थाना प्रभारी, सतगावां के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. उक्त टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई प्रारंभ की गई, जिस क्रम में सतगावां थाना अंतर्गत नासरगंज चौक के पास सघन वाहन चेकिंग लगाया गया. इसी बीच एक सफेद रंग का स्कार्पियो वाहन संख्या बीआर 1 एच आर 9698 काफी तेजी में आई, जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकने का ईशारा करने पर वाहन चालक वाहन को दायें बायें कर भगाने का प्रयास किया, किंतु पुलिस बलों की मुस्तैदी एवं स्लाईडर से मार्ग अवरूद्ध कर उसे पकडा गया.

पुलिस टीम ने चालक को किया गिरफ्तार
वाहन की तलाशी के दौरान उसमें भारी मात्रा में अवैध बीयर एवं विदेशी शराब बरामद की गयी. जिसके संबंध में वाहन चालक सानिध प्रभाकर पिता रामनरेश प्रसाद साकिन ईलाहीबाग थाना गोपालपुर सम्पतचक जिला पटना (बिहार) द्वारा न तो कोई संतोषजनक जबाब दिया गया और न ही कोई बैध कागजात प्रस्तुत किया गया. तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा स्कार्पियो वाहन एवं बरामद बीयर / शराब को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जब्त किया गया तथा चालक को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में सतगावां थाना कांड सं0 43/26, दि० 26.05. 2026, धारा 274/275/3 (5) बी०एन० एस० एवं 47 (ए) उत्पाद अधिनियम दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस अधीक्षक ने कहा…
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार, तस्करी एवं असामाजिक गतिविधियों के विरूद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. बीयर- 500 ML का 646 बोतल, कुल मात्रा 323 ली0, कुल कीमत करीब 70000/- रू०, अंग्रजी शराब 19000/-रूपये. 750 ML का 36 बोतल, कुल मात्रा 27 ली0, कुल कीमत करीब, एंड्रायड मोबाईल – 1 जब्त किया गया है.
ALSO READ: प्रेम प्रसंग में किशोर और किशोरी ने खाया कीटनाशक, हालत बिगड़ने पर रेफर
