Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां एक किशोर और किशोरी ने खेतों में उपयोग होने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. दवा सेवन के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. स्थिति गंभीर होते देख परिजन तत्काल दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का इलाज जारी है.

