पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के खिलाफ राहे में भाकपा माले का विरोध मार्च, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

Rahe: पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में रविवार को भाकपा माले राहे इकाई के बैनर तले जोरदार...

CPI(ML)
भाकपा माले का विरोध मार्च

Rahe: पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में रविवार को भाकपा माले राहे इकाई के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया. कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक और सुभाष चौक से राहे बाजार तक विरोध मार्च निकाला तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के रांची ग्रामीण जिला सचिव जगमोहन महतो ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतें और रसोई गैस की किल्लत केंद्र सरकार की आर्थिक एवं विदेश नीति का परिणाम है. उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है, जबकि बड़ी कंपनियों और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से और बढ़ेगी महंगाई

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आर्थिक स्थिति को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन अब ईंधन की बचत, सोने की खरीद कम करने और विदेश यात्राओं में कटौती जैसी सलाहें दी जा रही हैं, जो देश में आर्थिक चुनौतियों की ओर संकेत करती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से महंगाई और बढ़ेगी तथा आम लोगों का जीवन और कठिन हो जाएगा. वहीं, संतोष मुंडा ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि का असर रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर भी पड़ेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई और आर्थिक असंतुलन के कारण आम लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं.

विरोध मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम में दामोदर प्रजापति, दिलीप मांझी, डोमन सिंह मुंडा, राजकिशोर मुंडा, रामेश्वर मुंडा, ठाकुरा मुंडा, राजू मुंडा, कालीपद मुंडा, पूर्णचंद्र मुंडा, महावीर मुंडा, घासीराम मुंडा, वाणेश्वर मांझी, जीतमोहन मुंडा, जगरनाथ मुंडा, दुर्योधन मुंडा, राकेश मुंडा, विष्णुचरण मुंडा और सूर्यमोहन मुंडा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: झारखंड T20 लीग में बालूमाथ के युवा क्रिकेटर प्रभात कुमार यादव का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर  

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *