NTA में बड़ा एक्शन: 47 अधिकारी बर्खास्त, कई पर होगी कानूनी कार्रवाई

New Delhi: देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा प्रशासनिक...

New Delhi: देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है. शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, एजेंसी के 47 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं. इसके अलावा कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी.

सुधार अभियान तेज

सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई NTA में व्यापक सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है. मंत्रालय एजेंसी की कार्यप्रणाली में बदलाव लाने और परीक्षा प्रक्रिया को अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए कई अन्य सुधारात्मक कदमों पर भी काम कर रहा है.

विवादों के बाद सख्ती

हाल के महीनों में पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं को लेकर NTA लगातार सवालों के घेरे में रही है. इन्हीं घटनाओं के बाद परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और जिम्मेदारी तय करने के लिए सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. आने वाले समय में एजेंसी में और भी महत्वपूर्ण बदलाव किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *