झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन पलामू के संरक्षक बने वित्त मंत्री राधाकृष्णन किशोर

Palamu: झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन, पलामू के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री राधाकृष्णन किशोर से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान जिला अध्यक्ष दिवाकर...

Palamu: झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन, पलामू के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री राधाकृष्णन किशोर से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान जिला अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा एवं जिला सचिव प्रमोद राम ने वित्त मंत्री से झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई पलामू का संरक्षक बनने का आग्रह किया.

वित्त मंत्री राधाकृष्णन किशोर ने संगठन के संरक्षक पद को सहर्ष स्वीकार किया, जिससे उपस्थित गृह रक्षकों एवं संघ प्रतिनिधियों में खुशी का माहौल देखा गया. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा कर रहे थे. इस अवसर पर संघ के अन्य पदाधिकारी एवं कई गृह रक्षक भी मौजूद थे.

ALSO READ: ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का भंडाफोड़: हजारीबाग पुलिस ने किया खुलासा, कई जिलों तक फैला था कारोबार

होमगार्ड जवानों की ड्यूटी को लेकर सौंपा ज्ञापन

झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई पलामू की ओर से वित्त मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें पलामू जिले के सभी होमगार्ड जवानों को नियमित एवं पर्याप्त ड्यूटी उपलब्ध कराने की मांग की गई. इस संबंध में वित्त मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए पलामू के उपायुक्त को आवश्यक पत्र भेजने की बात कही.

प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा, जिला सचिव प्रमोद Ram, उपसचिव नीरज पासवान, कोषाध्यक्ष दिलीप यादव एवं दिनेश तिवारी, संगठन सचिव प्रमोद ठाकुर, संघ प्रतिनिधि अनुज पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, जितेंद्र सिंह एवं नागदेव यादव सहित सैकड़ों गृह रक्षक शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *