CJP ने कहा – सरकार से बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर में, NDA सांसदों का विरोध प्रदर्शन आज

NewsWave Desk : कॉकरोच जनता पार्टी CJP की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिये जारी विरोध प्रदर्शन...

कॉकरोच जनता पार्टी

NewsWave Desk : कॉकरोच जनता पार्टी CJP  की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिये जारी विरोध प्रदर्शन अब राजनैतिक रूप ले चुका है. जहां एक ओर विपक्षी पार्टियों ने पीएम PM आवास के सामने धरना प्रदर्शन किया. वहीं आज एनडीए NDA का संसद में विरोध प्रदर्शन है. जहां एनडीए NDA सांसद संसद के मकर द्वार पर राहुल गांधी और विपक्षी दलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. वहीं, कांग्रेस भी गुरूवार को देश भर में भाजपा कार्यालय घेराव कार्यक्रम प्रस्तावित किया है. इन सबके बीच, सीजेपी CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का बयान आया है. जहां दीपके ने कहा कि जेपी नड्डा के साथ हमारी पिछली मीटिंग में हमारे पांच घंटे बर्बाद हुए और छात्रों की पिटाई भी हुई. हमने तय किया है कि अब सरकार के साथ कोई भी बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर ही होगी. पार्टी का विरोध प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा. जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते है. आंदोलन वापस नहीं लिया जायेगा.

सोनम वांगचुक खत्म करें भूख हड़ताल

वहीं अभिजीत दीपके ने कहा कि पार्टी चाहती है कि सोनम सर भूख हड़ताल खत्म कर दें. पार्टी नहीं चाहती कि वे अपनी जान जोखिम में डाले. जानकारी हो कि नीट पेपर लीक के विरोध में सीजेपी का आंदोलन जारी है. जिसे अब किसानों का भी समर्थन मिल रहा है.

संसद मार्च के साथ बिगड़े हालात

पिछले दिनों सीजेपी CJP के संसद मार्च के दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया. इसके साथ ही आंसु गैस के गोले भी छोड़े गये. जिससे मामला बिगड़ गया. इसके बाद देर रात विपक्षी पार्टियों के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पीएम PM आवास के सामने धरना किया. हंगामे के बाद, पुलिस ने सीजेपी CJP कार्यकर्ता और विपक्षी पार्टियों के नेताओं को हिरासत में लिया. जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत अन्य नेता शामिल रहे. सीजेपी CJP की मांग है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

सरकार सदन में चर्चा केे लिये तैयार

इसी बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का बयान आया कि विपक्षी पार्टियां सरकार के काम में बाधा न डाले. सरकार सदन में चर्चा के लिये तैयार है. ऐसे में विपक्ष को चाहिये कि शांतिपूर्ण सदन में चर्चा होने दें. जिससे मामले का समधान निकाला जा सकें.

 

ALSO READ : झारखंड: फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों पर CID कसेगा शिकंजा, SP नहीं DIG भेजेंगे रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *