झारखंड: फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों पर CID कसेगा शिकंजा, SP नहीं DIG भेजेंगे रिपोर्ट

Ranchi: झारखंड में फरार चल रहे और वारंटियों के ऊपर अपराध अनुसंधान विभाग शिकंजा कसेगा. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई...

CID
AI IMAGE

Ranchi: झारखंड में फरार चल रहे और वारंटियों के ऊपर अपराध अनुसंधान विभाग शिकंजा कसेगा. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. एसटी-एससी एक्ट तहत दर्ज मामलों के अभियुक्तों, वारंटियों और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रशासन व्यापक तैयारी में जुट गया है. सीआईडी द्वारा इस संबंध में पूरे राज्य में एक विशेष अभियान चलाने का निर्देश जारी किया गया है.

23 से 24 जुलाई की मध्य रात्रि तक चलेगा विशेष अभियान

यह अभियान झारखंड के सभी जिलों एवं रेल पुलिस क्षेत्रों में एक साथ चलाया जाएगा. यह अभियान 23 जुलाई की रात बजे से लेकर 24 जुलाई की रात 12 बजे तक (कुल 24 घंटे). चलाया जाएगा.

तीन श्रेणियों में बांटे गए आरोपी

  • पुलिस प्रशासन ने अभियान को व्यवस्थित और परिणामी बनाने के लिए लक्षित अभियुक्तों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है.
  •  श्रेणी-1: ऐसे आरोपी जो वर्तमान में जांच के अधीन मामलों में वांछित हैं.
  • श्रेणी-2: ऐसे आरोपी जो श्रेणी-1 में नहीं आते हैं, लेकिन उनके खिलाफ अदालत द्वारा वारंट जारी किया जा चुका है.
  •  श्रेणी-3: ऐसे फरार अभियुक्त जिन पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई पूर्व में की जा चुकी है या जिनके खिलाफ स्थायी वारंट निर्गत हैं.

26 जुलाई तक मुख्यालय को सौंपनी होगी रिपोर्ट

CID द्वारा राज्य के सभी SSP और SP को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में इस अभियान का सफलतापूर्वक संचालन करें. थानावार की गई गिरफ्तारियों की रिपोर्ट संबंधित करेंज के डीआईजी को भेजी जाएगी. डीआईजी इस रिपोर्ट की समीक्षा कर 26 जुलाई को CID मुख्यालय को भेजेंगे. निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि कोई भी एसपी सीधे मुख्यालय को रिपोर्ट नहीं भेजेगा, बल्कि इसे आईजी और डीआईजी स्तर से मंतव्य के साथ ही समेकित रूप में प्रेषित किया जाएगा.

ALSO READ: चिटफंड कंपनी के संचालक वासुदेव बागची ने HC में दाखिल की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, 19 अगस्त को होगी सुनवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *