SIR अभियान को सफल बनाने के लिए झामुमो जिला समिति की बैठक

Jamtara: झामुमो जिला कार्यालय, जामताड़ा एवं पार्टी कार्यालय महिजाम में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई....

Jamtara: झामुमो जिला कार्यालय, जामताड़ा एवं पार्टी कार्यालय महिजाम में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न जोन के प्रमुख पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा महिजाम नगर समिति के वार्ड प्रमुख उपस्थित रहे.

SIR अभियान की प्रगति और चुनौतियों पर चर्चा

बैठक के दौरान SIR अभियान की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा जमीनी स्तर पर कार्य करते समय आने वाली समस्याओं और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई. उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को अधिक प्रभावी एवं सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सुझाव दिए.

“कोई भी पात्र मतदाता न छूटे” पर विशेष जोर

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और एक भी वोटर का नाम छूटने न पाए. इसके लिए बूथ स्तर तक समन्वय स्थापित करने, समयबद्ध तरीके से प्रपत्रों का निष्पादन करने तथा आम जनता को जागरूक करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.

पदाधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश

सभी जोन प्रमुखों एवं वार्ड प्रमुखों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए SIR अभियान को सफल बनाएं तथा मतदाताओं को होने वाली किसी भी परेशानी का अपने स्तर पर समाधान करें.

Read Also: पाकुड़ : बढ़ती जाम और यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए जल्द बनेगा ट्रैफिक सेल

लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : प्रदीप मंडल

झामुमो जिला समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप Kumar मंडल ने कहा कि SIR अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करेगा ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे. उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया और कहा कि मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ कार्य करेगा.

संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, उपाध्यक्ष प्रो. कैलाश प्रसाद साहू, सचिव परेश महतो, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल, प्रवक्ता आनंद टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य वासुदेव मरांडी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सगीर खान, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष सूरज रवानी, जुझारू नेता सादिक अंसारी, विजय रवानी, तनवीर आलम, सुधांशु शेखर, राजीव नारायणपुर, कर्माटांड़ एवं जामताड़ा ग्रामीण क्षेत्र से आए SIR प्रभारीगण, पंचायत प्रतिनिधि तथा महिजाम नगर समिति के वार्ड प्रमुख उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *