Pakur : सड़क जाम और यातायात अव्यवस्था को देखते हुए हिरणपुर में जल्द ही ट्रैफिक सेल बनाया जायेगा. इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना है. जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक सेल की स्थापना रानीपुर, सुभाष चौक और हाथकाठी स्थित हाई स्कूल मोड़ के आसपास की जाएगी. इन स्थानों पर यातायात नियंत्रण के लिए आवश्यक संसाधनों के साथ एक ट्रैफिक प्रभारी की भी नियुक्ति की जाएगी. जो पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था की निगरानी करेगा और जाम की स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा.

सड़क दुर्घटना नियंत्रण पर विशेष बल
यह व्यवस्था जिला प्रशासन, यातायात पुलिस और स्थानीय विकास प्राधिकरण के समन्वय से संचालित होगी. ट्रैफिक सेल के माध्यम से वाहनों की सुचारू आवाजाही, यातायात नियमों का पालन, सड़क सुरक्षा जागरूकता और दुर्घटना नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस व्यवस्था के लागू होने से हिरणपुर की सालों पुरानी जाम समस्या में काफी सुधार आएगा और आम लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी. यह कदम क्षेत्र में आधुनिक और व्यवस्थित यातायात प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.
ALSO READ : BREAKING : बोकारो रेलवे ट्रैक से तीन युवकों का शव GRP ने बरामद किया
