Gumla: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा शुक्रवार सुबह गुमला पहुंचीं. यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से मुलाकात की. इसके बाद वे गुमला मुख्यालय से करीब 21 किलोमीटर दूर स्थित भगवान श्री हनुमान की जन्मस्थली आंजनधाम पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की.

आशा लकड़ा ने इस दौरान आंजनधाम को धार्मिक सह पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि गुमला जिले के पर्यटन स्थलों को बेहतर तरीके से विकसित कर उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में काम होना चाहिए. उन्होंने सरकार और प्रशासन से इस दिशा में ठोस पहल करने की अपील की.
स्थानीय लोगों से की मुलाकात
इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. मौके पर कई लोग उपस्थित रहे. आशा लकड़ा ने कहा कि धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास से न केवल क्षेत्र की पहचान बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे.
ALSO READ: रांची में दो जुड़वां भाई लापता, चार दिनों से तलाश जारी
