NEWS DESK: HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में राहत दी है. बैंक ने कुछ खास पीरियड की एफडी पर ब्याज दर बढ़ा दी है. बता दें, 3 साल से अधिक अवधि वाली एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 10 बेसिस प्वाइंट यानी 0.10% की बढ़ोतरी मिली है. वहीं नई दरें 6 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं. यह परिवर्तन 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होगा.

किस पीरियड पर बढ़ा ब्याज
जानकारी दें, बैंक ने 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने तक की एफडी पर ब्याज दर बढ़ाई है. इससे पहले कि अवधि पर एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.40% ब्याज मिलता था, जो कि अब बढ़ाकर 6.50% कर दिया गया है. वहीं अगर सीनियर सिटीजन की बात करे तो इसी अवधि में 6.90% से बढ़ाकर 7% ब्याज दिया जाएगा. याद दिलाए कि दिसंबर 2025 में कुछ पीरियड की एफडी पर ब्याज दरों में कटौती हुई थी, लेकिन अब वही नए निवेशकों को राहत दी गई है.
नई ब्याज दरें
नई दरों के मुताबिक HDFC बैंक अब सामान्य ग्राहकों को 2.75% से 6.50% तक ब्याज दे रहा है. वही सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 3.25% से 7% तक है. ये दरें 7 दिन से 10 साल की अवधि वाली एफडी पर लागू हैं.
अलग-अलग पीरियड पर ब्याज
कम पीरियड की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 2.75% और सीनियर सिटीजन को 3.25% ब्याज मिलता है.
6 से 9 महीने की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 5.50% और सीनियर सिटीजन को 6% ब्याज मिलता है.1 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.25% और सीनियर सिटीजन को 6.75% ब्याज दिया जा रहा है.
लंबी अवधि की एफडी
18 महीने से 2 साल तक की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.45% और सीनियर सिटीजन को 6.95% ब्याज मिलेगा. वहीं 5 से 10 साल की एफडी में सामान्य ग्राहकों को 6.15% और सीनियर सिटीजन को 6.65% ब्याज दिया जाएगा.
निवेश से पहले ध्यान दें
जानकारी दें कि, फिक्स्ड डिपॉजिट को सुरक्षित इनवेस्टमेंट माना जाता है क्योंकि इसमें निश्चित ब्याज मिलता है और रिस्क भी कम होता है. इंवेस्ट से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की जानकारी रखना जरूरी है. इसके साथ ही अपनी जरूरत और निवेश की अवधि के अनुसार एफडी चुनना बेहतर रहता है.

