होमगार्ड जवान से स्कूटी लूटने और चाकूबाजी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

Ranchi: पुलिस ने होमगार्ड जवान पर चाकू से हमला कर स्कूटी लूटने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े...

Ranchi: पुलिस ने होमगार्ड जवान पर चाकू से हमला कर स्कूटी लूटने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों के नाम सुखदेव गंझू और अभिषेक मुंडा हैं. पुलिस ने इन अभियुक्तों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और लूटी गई स्कूटी भी बरामद कर ली है. शातिर अपराधियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए स्कूटी को मॉडिफाई कर दिया था और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी.

देर रात पंचवटी चौक के पास दिया था वारदात को अंजाम

घटना बीते 25 मई की देर रात (करीब 2:30 बजे) की है. चुटिया थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक के पास दो अज्ञात अपराधियों ने स्कूटी सवार होमगार्ड जवान गणेश राम को निशाना बनाया. अपराधियों ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और उनकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए. वारदात के वक्त जवान गणेश राम सादे लिबास में थे और उनकी वर्दी स्कूटी की डिक्की में रखी हुई थी. हमले के बाद अपराधियों ने घायल जवान को पंचवटी चौक के पास स्थित काली मंदिर के सामने सड़क पर फेंक दिया था. इस संबंध में चुटिया थाने में कांड संख्या 65/26 दर्ज किया गया था.

एसएसपी के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम ने किया उद्भेदन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के मार्गदर्शन में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने मामले की तफ्तीश के लिए घटनास्थल और उसके आसपास के विभिन्न रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. इसके साथ ही तकनीकी अनुसंधान की मदद ली गई और मुखबिरों को सक्रिय किया गया.

ALSO READ: पूर्व मंत्री कमलेश सिंह की पत्नी मधु सिंह को अमेरिका जाने की मिली इजाजत

पूछताछ में कबूला जुर्म, स्कूटी का बदला था लुक

ठोस इनपुट मिलने के बाद पुलिस टीम ने दो संदिग्धों सुखदेव गंझू और अभिषेक मुंडा को हिरासत में लिया. जब पुलिस ने इनसे कड़ाई से पूछताछ की, तो दोनों ने होमगार्ड जवान पर हमला करने और स्कूटी लूटने की बात स्वीकार कर ली. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई स्कूटी और हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *