तप रही धरती, उमस से लोग परेशान, तापमान 40 डिग्री के पार

Chaibasa: जून के प्रथम सप्ताह में भी क्षेत्र के लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं. तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक...

hot temperature,Thermometer on yellow sky with sun shining in summer show higher Weather, concept global warming

Chaibasa: जून के प्रथम सप्ताह में भी क्षेत्र के लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं. तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है.

चंपुआ मौसम विभाग के अनुसार जून के दूसरे सप्ताह में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. अनुमान है कि तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना रहेगा.

सुबह से ही सड़कों पर पसरा सन्नाटा

चिलचिलाती धूप और बढ़ती गर्मी के कारण सुबह आठ बजे के बाद घरों से निकलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है. सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

रोजो पर्व होने के बावजूद बाजारों में अपेक्षित रौनक नहीं दिख रही है. भीषण गर्मी के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं.

Also Read: बोकारो से नाबालिग लापता मामला : HC ने CID एडीजी को किया तलब

स्कूलों की गर्मी छुट्टी बढ़ाने की मांग तेज

मौसम की तीव्रता को देखते हुए ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 18 जून तक बढ़ा दी है. वहीं झारखंड में स्कूलों की छुट्टी 10 जून तक निर्धारित है और 11 जून से स्कूल खुलने वाले हैं.

इसे लेकर छात्र, अभिभावक और सामाजिक कार्यकर्ता चिंता जता रहे हैं. उनका कहना है कि मौजूदा मौसम में बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा हो सकता है.

20 जून तक छुट्टी बढ़ाने की मांग

मानवाधिकार कार्यकर्ता गुरबक्श सिंह ने कहा कि इस भीषण गर्मी में स्कूल खोलना समझ से परे है. उन्होंने सभी प्रकार के स्कूलों में 20 जून तक गर्मी की छुट्टी बढ़ाने की मांग की है.

वहीं कोल्हान मामू संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष जमादार मुंडा ने भी राज्य सरकार, शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से स्कूलों में 20 जून तक गर्मी की छुट्टी बढ़ाने का अनुरोध किया है.

क्षेत्र के लोगों का मानना है कि जब तक मौसम सामान्य नहीं हो जाता, तब तक बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई जानी चाहिए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *