जामताड़ा: जर्जर शौचालय के चेंबर से मिला साही, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

Jamtara: जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड में आज शुक्रवार को भागवत झा आजाद डिग्री कॉलेज परिसर में उस समय लोगों के बीच...

Porcupine
शौचालय के चेंबर से मिला साही

Jamtara: जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड में आज शुक्रवार को भागवत झा आजाद डिग्री कॉलेज परिसर में उस समय लोगों के बीच कौतूहल का माहौल बन गया, जब कॉलेज परिसर स्थित एक जर्जर एवं लंबे समय से सूखे पड़े शौचालय के चेंबर में एक साही (पॉर्क्युपाइन) दिखाई दिया. स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी एवं मशक्कत के बाद साही को सुरक्षित रूप से चेंबर से बाहर निकाला. रेस्क्यू अभियान के दौरान कॉलेज परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और लोग उत्सुकतावश साही को देखने पहुंचे.

वन विभाग की निगरानी में है साही

वन विभाग के रेंजर मैनेजर मिर्धा ने बताया कि कॉलेज परिसर के क्षतिग्रस्त शौचालय के चेंबर में साही फंसा हुआ था. विभागीय टीम ने सफलतापूर्वक उसका रेस्क्यू कर लिया है. फिलहाल साही को वन विभाग की निगरानी में रखा गया है तथा आवश्यक चिकित्सीय जांच और प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में वन्यजीव दिखाई दें, तो उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके.

स्थानीय लोगों के अनुसार, आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों के पहुंचने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे वन्यजीव संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ने लगी है.

यह भी पढ़ें: बोकारो: जिला कबड्डी संघ का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर समाप्त, 62 खिलाड़ियों ने लिया प्रशिक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *