बोकारो: जिला कबड्डी संघ का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर समाप्त, 62 खिलाड़ियों ने लिया प्रशिक्षण

Bokaro: बोकारो जिला कबड्डी संघ ने सेक्टर 9 बी कबड्डी मैदान में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया. शुक्रवार को इसका समापन...

Bokaro: बोकारो जिला कबड्डी संघ ने सेक्टर 9 बी कबड्डी मैदान में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया. शुक्रवार को इसका समापन हो गया. इस ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में नगर के विभिन्न स्कूलों के कुल 62 खिलाड़ियों ने कबड्डी खेल का प्रशिक्षण प्राप्त किया. बोकारो जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोज शर्मा ने बताया कि समर कोचिंग कैंप में खिलाड़ियों को कबड्डी खेल के टिप्स दिए गए. स्किल, रेडिंग करने, कैचिंग करने व बोनस प्वाइंट लेने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह उपस्थित रहीं. मुख्य अतिथि का स्वागत बोकारो जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोज शर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर किया.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में ऐश पौंड की स्थिति चिंताजनक, मानसून से पहले खाली करने की चुनौती

मौके पर ये रहे मौजूद

इस अवसर पर बालक व बालिका वर्ग में अलग-अलग मैच कराया गया. साथ ही उन्हें कबड्डी मैच खेलने के सभी नियम की जानकारी दी गई. समापन समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. मौके पर अनुपमा सिंह ने सभी खिलाड़ियों के बीच प्रमाण पत्र दिए. समापन समारोह में कबड्डी कोच सेपी कुमार व ईशा कुमारी, ड़ॉ. संघमित्रा जी, सचिव, बोकारो जिला कांग्रेस पार्टी, कुलदीप जी, समाजसेवी, चन्द्रेश्वर जी, समाजसेवी ,बम पाण्डेय जी, समाजसेवी, वकील कुमार जी, समाजसेवी, प्रमोद कुमार तपरिया, समाज सेवी, भागीरथ शर्मा, समाज सेवी, आदि शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: रांची: बंद घर से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, सोने के जेवरात और नकदी बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *