कोलकाता आर्ट गैलरी में सजेगी बोकारो थर्मल की सोमा बनर्जी की कलाकृतियां, 14 जून से राष्ट्रीय प्रदर्शनी

Bermo: कला और संस्कृति के क्षेत्र में बोकारो थर्मल का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर चमकने जा रहा है. स्थानीय...

Bermo: कला और संस्कृति के क्षेत्र में बोकारो थर्मल का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर चमकने जा रहा है. स्थानीय कलाकार तथा डीवीसी के अवकाश प्राप्त कर्मी कौशिक बनर्जी की पत्नी सोमा बनर्जी की चुनिंदा पेंटिंग्स का चयन कोलकाता की प्रतिष्ठित संस्था बंगाल कलर पैलेट द्वारा आयोजित होने वाली 16वीं ग्रुप आर्ट एग्जीबिशन (सामूहिक चित्रकला प्रदर्शनी) के लिए हुआ है.

कलर विद इमोशन थीम पर आधारित यह भव्य सात दिवसीय कला प्रदर्शनी कोलकाता के सुप्रसिद्ध एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स की सेंट्रल गैलरी में आगामी 14 जून से 20 जून तक आयोजित की जा रही है. इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन 14 जून की शाम मुख्य अतिथि ललित कला अकादमी, कोलकाता के क्षेत्रीय सचिव डॉ. रहस कुमार मोहंती एवं प्रख्यात टेराकोटा मूर्तिकार रामकुमार मन्ना द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा. प्रदर्शनी प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक कला प्रेमियों के लिए खुली रहेगी.

ALSO READ: बोकारो: वैष्णो माता मंदिर सेवा ट्रस्ट ने की बैठक, कहा- कुछ लोग अकारण पैदा कर रहे हैं विवाद

देश के 12 चुनिंदा कलाकारों की कृतियां होंगी प्रदर्शित

इस प्रतिष्ठित प्रदर्शनी में देश के चुनिंदा 12 शीर्ष कलाकारों की कृतियों को प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसमें बोकारो थर्मल की सोमा बनर्जी के अलावा अंजन सेनगुप्ता, अरूप कुमार मंडल, बिस्वजीत जाना, गौतम दास, मोनी मोहन हलदर, नेताई बिस्वास, प्रितम कुमार मल्लिक, पारमिता सरकार, शेख गुलजार हुसैन, सुभाशीष दास और तपन कर जैसे नामचीन कलाकार शामिल हैं.

सोमा बनर्जी की कलाकृतियों का इस स्तर पर चयन होने से स्थानीय कला प्रेमियों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य लोगों में हर्ष का माहौल है तथा उन्होंने सोमा बनर्जी को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. उक्त जानकारी कोलकाता से सोमा बनर्जी ने शुक्रवार को दी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *