Click Here
Click Here
Click Here

एनडीए पूरी तरह एकजुट, परिमल नाथवानी की जीत निश्चित ही नहीं, बल्कि पूरी तरह सुनिश्चित: भाजपा

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने...

BJP Meeting
एनडीए विधायक दल की बैठक

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की. बैठक के बाद मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा, कि राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक आयोजित की गई थी. एनडीए घटक दल के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और अपने प्रत्याशी परिमल नाथवानी के साथ मजबूती से खड़े हैं. एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी की जीत निश्चित ही नहीं, बल्कि पूरी तरह सुनिश्चित है. उन्होंने बताया कि कई विधायक नए भी हैं, इसलिए कैसे मतदान करना है, कितने बजे जाना है, इस पर भी चर्चा हुई.

बैठक में शामिल नहीं हुए विधायकों ने पूर्व में ही दे दी थी सूचना

जयसवाल ने कहा कि भाजपा के जो विधायक आज की बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्होंने पार्टी को पूर्व में ही इसकी सूचना दे दी थी. वे सभी विधायक किसी अति आवश्यक कार्य से ही अनुपस्थित हैं. इसमें विपक्ष को ज्यादा खुशफहमी पालने की जरूरत नहीं है. जिनके घर शीशे के होते हैं, चिंता उन्हें ही ज्यादा होती है, यही हाल विपक्ष का है. कांग्रेस अपनी निश्चित हार को लेकर अभी से ही छटपटाहट और हताशा में है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

नाथवाणी सभी दल से कर रहे हैं संपर्क

एक सवाल के जवाब में मुख्य सचेतक ने कहा, कि परिमल नाथवानी निर्दलीय प्रत्याशी हैं, सभी 81 विधायक उनके लिए वोटर हैं. सभी दल से वे संपर्क कर रहे हैं. उनके काम पर सभी को भरोसा है. पहले भी वे दो बार सांसद रह चुके हैं. 18 तारीख को सभी विधायक अपने स्वविवेक से एवं अंतरात्मा की आवाज पर वोट करेंगे और परिमल नाथवानी तीसरी बार विजय हासिल करेंगे.

ये रहे मौजूद

बैठक में आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान, भाजपा विधायक सीपी सिंह, नवीन जयसवाल, नागेंद्र महतो, शशि भूषण मेहता, मनोज यादव, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नीरा यादव, राज सिन्हा, अमित यादव, देवेंद्र कुंवर,, रोशन लाल चौधरी, प्रदीप प्रसाद, मंजू कुमारी एवं कुमार उज्जवल, लोजपा विधायक जनार्दन पासवान, आजसू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: समर्थन जुटाने पटना पहुंचे कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा, तेजस्वी यादव से की मुलाकात

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *