राज्यसभा चुनाव: समर्थन जुटाने पटना पहुंचे कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा, तेजस्वी यादव से की मुलाकात

Patna/Ranchi: झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार प्रणव झा सोमवार को पटना पहुंचे. उन्होंने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव से...

Patna/Ranchi: झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार प्रणव झा सोमवार को पटना पहुंचे. उन्होंने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजद विधायकों के समर्थन का मुद्दा प्रमुखता से उठा. कांग्रेस की ओर से चुनाव में सहयोग और समर्थन का आग्रह किया गया.

यह भी पढ़ें: नशा मुक्त झारखंड के लिए युवाओं को आगे आना होगा : हेमंत सोरेन

राजद विधायकों के समर्थन का उठा मुद्दा

इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता भी प्रणव झा के साथ मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने चुनावी रणनीति को लेकर राजद नेतृत्व से चर्चा की.

महागठबंधन की एकजुटता पर जोर

राज्यसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस सहयोगी दलों का समर्थन सुनिश्चित करने में जुटी है. राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को महागठबंधन की एकजुटता और चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम मान रहे हैं.

लालू यादव से भी मुलाकात

पटना में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी कांग्रेस के एडमिनिस्ट्रेशन हेड गुरदीप सिंह सप्पल, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्यसभा उम्मीदवार प्रणव झा, बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह मिले. मौके पर झारखंड के राज्यसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई. लालू यादव ने झारखंड के चारों राजद विधायकों को कांग्रेस को समर्थन देने का निर्देश दिया. कल यानी 16 जून को राजद के प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश यादव और राजद नेता भोला यादव, बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी रांची आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: शराब कारोबारी संघ ने खोला मोर्चा, 170 पेटी शराब कांड में कार्रवाई पर सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *