कोडरमा: अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-न्यू गिरिडीह रेल खंड के पूर्णानगर के समीप अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से...

Koderma

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-न्यू गिरिडीह रेल खंड के पूर्णानगर के समीप अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार को एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान पूर्णानगर निवासी 20 वर्षीय विवेक कुमार (पिता स्वर्गीय नंदकिशोर साव) के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह विवेक अपने कुछ साथियों के साथ पूर्णानगर के समीप रेलवे लाइन की ओर गया हुआ था. इसी दौरान किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया सदर अस्पताल 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके पश्चात शव को देखते ही वे रोने-बिलखने लगे. इस घटना के पश्चात पूरे गांव में शोक की लहर है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया.

यह भी पढ़ें: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसून: रामगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश, अगले कुछ दिनों तक झमाझम बरसेंगे बादल

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *