Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़: दुष्कर्म मामले में पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को किया गिरफ्तार

Pakur: जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में हुई दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने त्वरित्य कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी...

Pakur:  जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में हुई दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने त्वरित्य कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा थाना कांड संख्या 33/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी विवेक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में

गठित टीम ने त्वरित छापेमारी करते हुए मामले के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपी लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला बताया जा रहा है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय प्रशिक्षण सहित सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद उसे न्यायिक विरासत में भेज दिया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: हजारीबाग में ब्रिटिश काल की छावनी व्यवस्था और बोडम बाजार का ऐतिहासिक महत्व

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *