Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

राज्यसभा चुनाव : बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद और सीपी सिंह ने किया मतदान

Ranchi : राज्यसभा चुनाव के दौरान मतदान शुरू होे गया है. विधानसभा के कमरा नंबर 42 में मतदान की प्रक्रिया जारी है....

विधानसभा परिसर में हलचल

Ranchi : राज्यसभा चुनाव के दौरान मतदान शुरू होे गया है. विधानसभा के कमरा नंबर 42 में मतदान की प्रक्रिया जारी है. बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद और सीपी सिंह ने मतदान किया. बता दें दो सीटों के लिये हो रहे राज्यसभा चुनाव हो रहा है. मतदान सुबह नौ बजे से शुरू है. जो दिन के चार बजे तक होगी. वहीं, पांच बजे के बाद मतगणना होगी.

तीन उम्मीदवार मैदान में

राज्यसभा चुनाव में तीन उम्मीदवार है. जिनमें कांग्रेस के पीके झा, झामुमो से वैद्यनाथ राम और निर्दलीय भाजपा समर्थित परिमल नाथवानी है. चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर है.

इंडिया गठबंधन का दोनों सीट पर जीत का दावा

इंडिया गठबंधन के पास 56 विधायकों का समर्थन है. तो वहीं एनडीए के पास 24 विधायकों का साथ है. राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए उम्मीदवार को 28 वोट चाहिये. अब तक के अंक समीकरण के बाद इंडिया गठबंधन के दोनों उम्मीदवार प्रणव झा और बैजनाथ राम की जीत होती दिखाई दे रही है. एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी को जीत के लिए 4 विधायकों की जरूरत है. हालांकि मतदान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. बता दें कि मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक है. इसके बाद पांच बजे से मतगणना होगी.

 

ALSO READ : एनडीए विधायक पहुंचे विधानसभा, रागिनी सिंह ने कहा जीत के लिये आश्वास्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *