Click Here
Click Here
Click Here

एनडीए विधायक पहुंचे विधानसभा, रागिनी सिंह ने कहा जीत के लिये आश्वास्त

Ranchi : दो सीटों के लिये राज्यसभा चुनाव शुरू हो गया है. जहां इंडिया गठबंधन दल के विधायक सुबह नौ बजे ही...

विधानसभा परिसर में हलचल

Ranchi : दो सीटों के लिये राज्यसभा चुनाव शुरू हो गया है. जहां इंडिया गठबंधन दल के विधायक सुबह नौ बजे ही विधानसभा पहुंचे. वहीं, एनडीए विधायक भी एक साथ विधानसभा पहुंच गये है. एनडीए विधायक निर्दलीय परिमल नाथवानी को समर्थन दे रहे है. परिमल नाथवानी पहले ही विधानसभा पहुंच गये है. बता दें भाजपा के सभी विधायक रेडिसन ब्लू होटल में रूके थे. जहां से सभी बस से एक साथ विधानसभा पहुंचेे. राज्यसभा चुनाव के लिये मतदान सुबह नौ बजे से शुरू हो गया है. जो दिन के चार बजे तक होगी. वहीं, पांच बजे के बाद मतगणना होगी. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि एनडीए परिमल नाथवानी के जीत के लिये आश्वास्त है. पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि हमारे आंकड़े सुरक्षित है. वहीं, धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि हमलोग अभी से बधाई दे रहे हैं कि जीत हमारी होगी. जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि मेरा वोट सुरक्षित है और मैंने कहीं पर ध्यान नहीं दिया है.

तीन उम्मीदवार मैदान में

राज्यसभा चुनाव में तीन उम्मीदवार है. जिनमें कांग्रेस के पीके झा, झामुमो से वैद्यनाथ राम और निर्दलीय भाजपा समर्थित परिमल नाथवानी है. चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पोलिंग एजेंट के नाम

चुनाव में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट के राजू, झामुमो के विनोद पांडे और सुदिव्य सोनू है. वहीं, भाजपा के पोलिंग एजेंट नवीन जायसवाल और अमर बाउरी है. राजद के भोला यादव है. सभी विधायकों को अपने अपने पोलिंग एजेंट को दिखाकर ही वोट देंगे. बाहर से नेल, मोबाइल, घड़ी आदि ले जाने की इजाज़त नहीं है.

ALSO READ झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई शुरू, प्रणव झा और परिमल नाथवानी के बीच है कड़ा मुकाबला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *