Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कराईकेला में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चचेरे भाई ने दिया वारदात को अंजाम

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई...

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी रिश्ते में पीड़िता का चचेरा भाई बताया जा रहा है.

बहला-फुसलाकर घर बुलाने का आरोप

जानकारी के अनुसार कराईकेला थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय आरोपी डुबरू गगाराई ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा.

परिजनों की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

डरी-सहमी पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर परिजनों को आपबीती बताई. परिजनों ने तुरंत कराईकेला थाना में शिकायत दर्ज कराई. थाना प्रभारी प्यारे हसन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और छापेमारी कर आरोपी डुबरू गगाराई को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ALSO READ: नवलशाही थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

मेडिकल जांच और न्यायिक प्रक्रिया शुरू

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा है. साथ ही पीड़िता का न्यायालय में बयान भी दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है. थाना प्रभारी प्यारे हसन ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *