Click Here
Click Here

लातेहार: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डीसी- एसपी समेत अन्य पुलिसकर्मियों और आम जनता ने मिलकर किया योगाभ्यास

Latehar: पूरे जिले में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्साह और उमंग का माहौल देखा गया. मानसिक तनाव को दूर...

Latehar: पूरे जिले में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्साह और उमंग का माहौल देखा गया. मानसिक तनाव को दूर करने और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लातेहार पुलिस केंद्र सहित जिला अंतर्गत विभिन्न थानों और पुलिस प्रतिष्ठानों में विशेष योग शिविरों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डीसी और एसपी कुमार गौरव समेत बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने मिलकर योगाभ्यास किया.

टाउन हॉल में मुख्य योग शिविर का आयोजन:

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के तहत लातेहार के टाउन हॉल में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. योग्य प्रशिक्षकों की देखरेख में उपस्थित लोगों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और विभिन्न प्रकार के आसन किए. कार्यक्रम के माध्यम से पूरे जिले में संदेश दिया गया कि योग को किसी एक दिन के उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि जीवन के एक अहम हिस्से के रूप में अपनाया जाना चाहिए.

add1

लातेहार पुलिस की नागरिकों से विशेष अपील:

सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए लातेहार पुलिस ने जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से एक खास अपील की है. योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की कला है। यह मानसिक तनाव को कम करता है, हमारी एकाग्रता को बढ़ाता है और शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है. लातेहार पुलिस सभी से अनुरोध करती है कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाएं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *