Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

लातेहार पुलिस ने किया बड़ी घटना की साजिश को नाकाम, तीन अपराधी गिरफ्तार

Latehar: जिले में एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश को लातेहार पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया है....

Latehar: जिले में एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश को लातेहार पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए अपराधियों के पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है. ये अपराधी बारीयातू थाना क्षेत्र के बानालात स्थित एक स्टोन क्रशर के समीप माइंस एवं क्रशर व्यवसायी को निशाना बनाने की फिराक में थे.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी:

एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि बानालात स्थित स्टोन क्रशर के पीछे कुछ संदिग्ध अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इकट्ठा हुए हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ महुआडांड़ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से चिह्नित स्थल पर दबिश दी. पुलिस की घेराबंदी देखकर अपराधियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने दौड़ाकर तीन शातिर अपराधियों को मौके पर ही धर दबोचा. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों की पहचान भोला उर्फ भोला कुमार गंजू (निवासी: लावालौंग थाना क्षेत्र, जिला- चतरा), विनोद कुमार गंजू (निवासी: लावालौंग थाना क्षेत्र, जिला- चतरा) और फलीन्द्र गंजू (निवासी: बालूमाथ थाना क्षेत्र, जिला- लातेहार) के रूप में हुई. गिरफ्तार अपराधियों की जब तलाशी ली गई, तो उनके पास से अपराध में इस्तेमाल होने वाले एक कट्टा, दो पीस जिंदा कारतूस और चंदवा थाना क्षेत्र से लूटी गई एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद हुआ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *