Click Here
Click Here

झारखंड सरकार की बंपर स्कीम: 49,600 का बकरा सेट सिर्फ 4,960 रुपये में! ग्रामीण उठाएं 90% सब्सिडी का फायदा

Ranchi: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने और पशुपालकों की आय में रिकॉर्ड बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से झारखंड...

Ranchi: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने और पशुपालकों की आय में रिकॉर्ड बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने एक बेहद शानदार पहल की है. कषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना’ के तहत रांची जिले में बंपर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य को दूध, मांस, अंडा और ऊन उत्पादन में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाना है. योजना के तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, असहाय विधवा महिलाओं, दिव्यांगों और निःसंतान दंपत्तियों (उम्र कम से कम 50 वर्ष) को विशेष प्राथमिकता देते हुए 90% तक का भारी अनुदान दिया जा रहा है. वहीं, अन्य सभी वर्ग के लाभार्थियों को 75% तक की सब्सिडी का लाभ मिलेगा.

इन 6 बड़ी योजनाओं पर मिल रहा है बंपर लाभ

बकरा विकास योजना (08 मादा + 02 नर)

add1
  • कुल लागत: 49,600
  • एसटी, एससी, विधवा, दिव्यांग, निःसंतान वर्ग (90% सब्सिडी): आपको देने होंगे सिर्फ 4,960 (सरकार देगी 44,640), लक्ष्य: 538
  • अन्य सभी वर्ग (75% सब्सिडी): आपको देने होंगे 12,400 (सरकार देगी 37,200), लक्ष्य: 378

सूकर विकास योजना (04 मादा + 01 नर)

  • कुल लागत: 57,800
  • 90% सब्सिडी वर्ग: आपको देने होंगे सिर्फ 5,780 (सरकार देगी 52,020), लक्ष्य: 134
  • अन्य सभी वर्ग 75% सब्सिडी वर्ग: आपको देने होंगे 14,450 (सरकार देगी 43,350),  लक्ष्य: 94

बैकयार्ड लेयर कुक्कुट पालन (400 लेयर चूजे)

  • कुल लागत: 1,18,200
  • 90% सब्सिडी वर्ग: आपको देने होंगे सिर्फ 11,820 (सरकार देगी 1,06,380), लक्ष्य: 127
  • अन्य सभी वर्ग 75% सब्सिडी वर्ग: आपको देने होंगे 29,550 (सरकार देगी 88,650), लक्ष्य: 91

ब्रायलर कुक्कुट पालन (500 ब्रायलर चूजे)

  • कुल लागत: 67,500, 90%
  • सब्सिडी वर्ग: आपको देने होंगे सिर्फ 6,750 (सरकार देगी 60,750), लक्ष्य: 232
  • अन्य सभी वर्ग 75% सब्सिडी वर्ग: आपको देने होंगे 16,875 (सरकार देगी 50,625), लक्ष्य: 164

बत्तख चूजा वितरण योजना (30 चूजे – अंडा उत्पादन हेतु)

  • कुल लागत: 3,400 (प्रति लाभांवित 15 चूजे)
  • 90% सब्सिडी वर्ग (ST, SC,APL,BPL,विधवा, दिव्यांग): आपको देने होंगे सिर्फ 340 रूपया, लक्ष्य: 924
  • अन्य सभी वर्ग 75% सब्सिडी वर्ग: आपको देने होंगे 850, लक्ष्य: 649

भेड़ पालन योजना (08 मादा + 02 नर)

  • कुल लागत: 49,600 रुपया
  • 90% सब्सिडी वर्ग: आपको देने होंगे सिर्फ 4,960, लक्ष्य: 95,
  • अन्य सभी वर्ग 75% सब्सिडी वर्ग: आपको देने होंगे 12,400, लक्ष्य: 68

चयन की शर्तें और जरूरी नियम

ग्राम सभा द्वारा चयन: योग्य लाभार्थियों का चयन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से स्थानीय ग्राम सभा की अनुशंसा पर किया जाएगा.

आवश्यक दस्तावेज: आवेदक को स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है. आवेदन के साथ आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की फोटोकॉपी लगाना जरूरी है.

शेड का निर्माण: पशु-पक्षियों के रहने के लिए शेड,आवास की व्यवस्था मनरेगा योजना के तालमेल से की जाएगी.

बैंक खाता: चयनित लाभार्थियों का एक समर्पित बैंक खाता खोला जाएगा. चयन के बाद 1 महीने के भीतर लाभार्थी को अपनी अंशदान राशि इस खाते में जमा करनी होगी, जिसके बाद ही पशु,पक्षी उपलब्ध कराए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: नुक्कड़ नाटक से गूंजा नशामुक्ति का संदेश, प्रशासन ने युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *