Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड राज्य बार काउंसिल के 22 नए सदस्य घोषित, सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

Ranchi: झारखंड सरकार के विधि विभाग ने बुधवार को असाधारण गजट अधिसूचना जारी कर झारखंड राज्य बार काउंसिल के नव निर्वाचित 22...

Ranchi:  झारखंड सरकार के विधि विभाग ने बुधवार को असाधारण गजट अधिसूचना जारी कर झारखंड राज्य बार काउंसिल के नव निर्वाचित 22 सदस्यों की आधिकारिक घोषणा कर दी. यह अधिसूचना झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद, महाधिवक्ता कार्यालय तथा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जारी की गई है.

E-Gazette of Bar Council Member, 2026

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर हुआ निर्वाचन 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अंबुज नाथ ने 12 मार्च 2026 को हुए मतदान के आधार पर 22 अधिवक्ताओं को झारखंड राज्य बार काउंसिल का निर्वाचित सदस्य घोषित किया. अधिसूचना के अनुसार यह निर्वाचन सर्वोच्च न्यायालय द्वारा डब्ल्यू.पी. (सिविल) संख्या 1319/2023 और डब्ल्यू.पी. (सिविल) संख्या 581/2024 में पारित आदेशों के अनुपालन में संपन्न कराया गया.

हाईकोर्ट और जिला न्यायलयों के अधिवक्ता बने सदस्य 

नवनिर्वाचित सदस्यों में झारखंड हाईकोर्ट, रांची के अधिवक्ता अब्दुल कलम रशीदी, ललित यादव, प्रशांत कुमार सिंह, मनोज कुमार-2, निलेश कुमार, अभय कुमार चतुर्वेदी, रिंकू भक्त, मोली सिन्हा और निवेदिता कुंडू सहित विभिन्न जिलों के व्यवहार न्यायालयों से अभिषेक कुमार भारती, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार खत्री, अनिल कुमार तिवारी, संजय कुमार विद्रोही, राज कुमार, अनिल कुमार महतो, राजेश कुमार शुक्ला, जीतेन्द्र कुमार, परमेश्वर मंडल, मधुलता रानी और मीरा कुमारी को भी सदस्य चुना गया है.

ALSO READ : रांची में कोचिंग संस्थानों की निगम ने की जांच, कई जगह मिली गड़बड़ी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *