Click Here
Click Here
Click Here

अनगड़ा में दर्दनाक हादसा: कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, इलाके में शोक की लहर

Ranchi: अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली में सोमवार सुबह 6 बजे एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां कुएं में डूबने से...

मृतक सुखराम मुंडा (42 वर्ष) और विनोद मुंडा (35 वर्ष)

Ranchi: अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली में सोमवार सुबह 6 बजे एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों सुखराम मुंडा (42 वर्ष) और विनोद मुंडा (35 वर्ष) की मौत हो गई. इस दोहरे हादसे के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

भाई को बचाने की कोशिश में दोनों ने गंवाई जान

जानकारी के अनुसार, खेतों में सुबह फ्रैश होने के बाद छोटा भाई विनोद मुंडा कुएं से पानी निकालने गया था, इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर कुएं में डूब गया. भाई को डूबता देख बड़े भाई सुखराम मुंडा ने उसे बचाने के लिए बिना सोचे-समझे कुएं में छलांग लगा दी. सुखराम ने अपने भाई को बचाने की काफी मशक्कत की और उसे पानी के ऊपर तक खींच भी लाया था, लेकिन कुएं में पानी का स्तर अधिक होने के कारण वह उसे बाहर नहीं निकाल सका. अंततः दोनों भाइयों की कुएं में ही डूबने से मौत हो गई. बताया जाता है कि विनोद मुंडा पूर्व में मिर्गी का रोगी था और वह अविवाहित था. वह अपने बड़े भाई का बेहद प्रिय था.

मनरेगा से बना था कुआं, नहीं बना था मुंडेर

बताया गया कि जिस कुएं में यह हादसा हुआ उसकी गहराई करीब 30 फीट है, जिसमें 22-23 फीट पानी भरा हुआ था. इस सिंचाई कुप का निर्माण दो वर्ष पूर्व मृतकों के पिता बिरसा मुंडा ने मनरेगा योजना के तहत कराया था. यह घर से थोड़ी दूर पर है. कुएं का मुंडेर अभी तक नहीं बंधा था. ग्रामीणों के अनुसार, कूप निर्माण के बाद पुरी मिट्टी बैठ जाने के 1-2 साल बाद ही उसका मुंडेर बांधा जाता है, जो इस हादसे का एक मुख्य कारण बना.

शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजे, मुआवजे की मांग

घटना के बाद पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा की सूचना पर अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. इधर, पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सरकार और स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

ALSO READ : जामताड़ा: बुधुडीह में मोहर्रम पर पारंपरिक खेलों का रोमांच, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *