Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क किया जाम

Chaibasa: चक्रधरपुर–सोनुआ मुख्य सड़क पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में निश्चितपुर निवासी 23 वर्षीय वंदना महतो की मौत हो गई....

chaibasa tractor acsident

Chaibasa: चक्रधरपुर–सोनुआ मुख्य सड़क पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में निश्चितपुर निवासी 23 वर्षीय वंदना महतो की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार वंदना महतो एसएस +2 हाई स्कूल, सोनुआ में पढ़ाने जा रही थीं. इसी दौरान एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

चक्रधरपुर–सोनुआ मुख्य सड़क को जाम कर दिया

घटना से आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने चक्रधरपुर–सोनुआ मुख्य सड़क को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने दोषी ट्रैक्टर चालक पर कड़ी कार्रवाई तथा मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था तथा प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्ता चल रही थी.

AlsoRead:CM हेमंत सोरेन की नसीहत – व्यवस्था को मजबूत करें, ताकि निजी स्कूलों की जरूरत न पड़े

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *