Ranchi : रिम्स RIMS में लगभग 7 एकड़ अधिग्रहित जमीन की फर्जीवाड़े के जरिये खरीद-बिक्री करने के आरोपी सोनू कुमार शरण ने ACB कोर्ट में अपनी अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है. सोनू कुमार शरण की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एसीबी को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 जुलाई की तिथि निर्धारित की है. इससे पहले ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अप्रैल महीने में इस केस से जुड़े 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था.
फर्जी वंशावली बनाकर सरकारी जमीन बेचा गया
यह मामला फर्जी वंशावली बनाकर सरकारी जमीन बेचने से जुड़ा है. जिसमें 16 सरकारी अधिकारी-कर्मचारी भी रडार पर हैं. झारखंड हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद यह जांच की जा रही है. एसीबी अब तक फर्जी वंशावली तैयार करने वाले कार्तिक बड़ाईक, राज किशोर बड़ाईक, चेतन कुमार और राजेश कुमार झा को गिरफ्तार कर चुकी है. अब तक की जांच में यह खुलासा हुआ है कि भू-माफियाओं ने 1964-65 में अधिग्रहित रिम्स की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे निजी संपत्ति बताकर बिल्डरों को बेचा था.

ALSO READ : झारखंड : एक जुलाई को शपथ लेंगे चार नए नवनियुक्त सूचना आयुक्त


