Click Here
Click Here
Click Here

रांची: रिम्स के सेंट्रल किचन में निदेशक का औचक निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए सख्त निर्देश

Ranchi: रिम्स के निदेशक प्रो. डॉ. डी. के. सिन्हा ने आज सेंट्रल किचन का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मरीजों के...

Ranchi: Director of RIMS's central kitchen conducts surprise inspection, expresses displeasure over the mess, issues strict instructions for improvement

Ranchi: रिम्स के निदेशक प्रो. डॉ. डी. के. सिन्हा ने आज सेंट्रल किचन का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मरीजों के लिए तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता, मात्रा, स्वच्छता और वितरण व्यवस्था की जांच की. उनके साथ चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. हिरेन्द्र बिरुआ, उप चिकित्सा अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान निदेशक ने रसोईघर में भोजन बनाने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री के रखरखाव और जरूरी रिकॉर्ड की जांच की. उन्होंने मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और तय मानकों के अनुसार उसकी मात्रा भी देखी.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर हत्याकांड: बाबूलाल मरांडी ने सीएम से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

सफाई व्यवस्था को लेकर लगाई फटकार

जांच के दौरान सेंट्रल किचन के कुछ हिस्सों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली. इस पर निदेशक ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और एजेंसी को फटकार लगाई. उन्होंने साफ कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और रसोई में स्वच्छता तथा खाद्य सुरक्षा के सभी नियमों का सख्ती से पालन होना चाहिए. निरीक्षण के दौरान किचन कर्मचारियों का अटेंडेंस रजिस्टर भी जांचा गया. निदेशक ने अधिकारियों को सभी रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट रखने और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया.

Ranchi: Director of RIMS's central kitchen conducts surprise inspection, expresses displeasure over the mess, issues strict instructions for improvement

हर मरीज को मिले पौष्टिक भोजन

प्रो. डॉ. डी. के. सिन्हा ने कहा कि रिम्स में भर्ती हर मरीज को साफ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी कमियों को तुरंत दूर करने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, सभी 42 प्रवासी श्रमिक ट्रेन से झारखंड के लिए रवाना

add1

Ranchi: Director of RIMS's central kitchen conducts surprise inspection, expresses displeasure over the mess, issues strict instructions for improvement

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *