Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर हत्याकांड: बाबूलाल मरांडी ने सीएम से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Ranchi: करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की चाकू मारकर की गई निर्मम हत्या मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस...

Jamshedpur murder case: Babulal Marandi demands high-level probe from CM.

Ranchi: करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की चाकू मारकर की गई निर्मम हत्या मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि एक के बाद एक ऐसी घटनाओं ने साबित कर दिया है कि अपराधियों के मन में पुलिस का कोई भय नहीं बचा है. गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लगातार हो रही इस तरह की हत्याओं से आम नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं.

यह भी पढ़ें: रांची के सुनियोजित विकास के लिए महापौर ने केंद्र से मिलाया हाथ, शहरी सुविधाओं को मिलेगी नई रफ्तार

उच्चस्तरीय जांच और पुलिस की भूमिका पर सवाल

बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाया है कि आखिर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद अपराधी वारदात को अंजाम देकर कैसे भाग निकले. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस जघन्य हत्याकांड की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है. कहा कि जांच के दायरे में केवल हत्यारे ही नहीं, बल्कि घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका और उनकी प्रतिक्रिया को भी शामिल किया जाना चाहिए. यदि पुलिस ने लापरवाही बरती है, तो उन जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मियों पर भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि जनता का कानून और व्यवस्था पर बना विश्वास डिगने न पाए.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, सभी 42 प्रवासी श्रमिक ट्रेन से झारखंड के लिए रवाना

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *