Click Here
Click Here
Click Here

रांची: मांडर में रात के अंधेरे में धमाका, प्रेम-प्रसंग में डराने के लिए फोड़ा था सुतली बम, दो गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में बीती रात हुए एक धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई, हालांकि, पुलिस की...

हाई-इंटेंसिटी ब्लास्ट नहीं, सुतली बम का हुआ था इस्तेमाल
हाई-इंटेंसिटी ब्लास्ट नहीं, सुतली बम का हुआ था इस्तेमाल

Ranchi: राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में बीती रात हुए एक धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई, हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में जो खुलासा हुआ है, उसने स्थानीय लोगों को चौंका दिया है. पुलिस के मुताबिक, यह कोई बड़ी आपराधिक या आतंकी साजिश नहीं, बल्कि प्रेम-प्रसंग (Love Affair) से जुड़ा एक आपसी विवाद का मामला था, जिसमें प्रेमिका या उसके परिवार को डराने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया गया था.

आधी रात को गूंजी थी धमाके की आवाज

घटना 29 जून की रात लगभग 12:30 बजे की है, जब पूरा इलाका सो रहा था. अचानक एक जोरदार धमाका हुआ. आधी रात को हुए इस धमाके के बाद स्थानीय लोगों में किसी अनहोनी को लेकर डर का माहौल बन गया था. घटना की सूचना मिलते ही मांडर थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई और मामले की छानबीन शुरू की.

Also Read: मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, सभी 42 प्रवासी श्रमिक ट्रेन से झारखंड के लिए रवाना

हाई-इंटेंसिटी ब्लास्ट नहीं, सुतली बम का हुआ था इस्तेमाल

शुरुआती अफवाहों पर विराम लगाते हुए पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच में किसी भी प्रकार के उच्च क्षमता वाले विस्फोटक या आरडीएक्स (RDX) जैसे खतरनाक पदार्थ के इस्तेमाल का कोई प्रमाण नहीं मिला है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और घटना में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पूरी घटना की परतें खोल दी हैं. इस मामले में संलिप्त कुछ अन्य लोगों की पहचान भी कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. इस पूरी घटना में राहत की बात यह रही कि धमाके की वजह से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और न ही कोई व्यक्ति घायल हुआ है. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *