बोकारो: DVC कोनार डैम सबस्टेशन में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, कर्मियों को दिया दी गई CPR ट्रेनिंग

Bermo: राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को डीवीसी कोनार डैम सबस्टेशन में स्वास्थ्य सुरक्षा एवं जांच शिविर का आयोजन किया...

Health check-up camp
स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Bermo: राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को डीवीसी कोनार डैम सबस्टेशन में स्वास्थ्य सुरक्षा एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में उपकेन्द्र से जुड़े अधिकारियों और विद्युत कर्मियों को कार्यस्थल पर स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं और उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उप प्रबंधक (विद्युत) अरुण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में कोनार डिस्पेंसरी के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बैजनाथ मंडल द्वारा सबस्टेशन के कुल चालीस कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई.

कर्मियों को बीमारियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया

शिविर के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी ने औद्योगिक और विद्युत क्षेत्र में काम करने वाले कर्मियों को उनके काम से जुड़े पेशेवर बीमारियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया और उनसे बचाव के उपाय बताए. उन्होंने किसी भी आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार के महत्व पर जोर देते हुए कर्मियों को जागरूक किया. इस दौरान डॉ. मंडल ने खुद सीपीआर करके दिखाया और उपस्थित कर्मियों से इसका अभ्यास भी करवाया, ताकि आपातकाल में किसी की जान बचाई जा सके.

CSR प्रभारी और मैनेजर भी शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे

सहायक प्रबंधक (विद्युत) दीनानाथ प्रसाद के बुलावे पर कोनार के CSR प्रभारी सुनील कुमार और मैनेजर (विद्युत) चंदन कुमार भी शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे और उन्होंने खुद भी अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई. इस अवसर पर सीएसआर के सौजन्य से जांच के उपरांत कर्मियों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया. शिविर में मुख्य रूप से मोहम्मद इकबाल, सरजू महतो, मीठु गंजू, उत्तम कुमार, परमेश्वर गंजू, द्वारका महतो, प्रदीप कुमार, रौशन सिंह, हरिलाल महतो और बबलू बर्णवाल सहित कई लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: बुंडू: रक्तदान जागरूकता अभियान के लिए ‘जय हो सेवा संस्था’ सम्मानित, पांचपरगना के रक्तदाताओं को समर्पित किया सम्मान

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *