-
सेवानिवृत्त में मिलने वाली एकमुश्त राशि जीवन भर की गाढ़ी कमाई, किसी भी प्रलोभन में आकर नहीं गंवा गंवाएं : सीनियर डीपीओ
Chaibasa: चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 69 रेलकर्मी 30 जून को सेवानिवृत्त हो गये. चक्रधरपुर के महात्मा गांधी सभागार में आयोजित समारोह में सभी सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को उनके उज्जवल भविष्य व बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए विदाई दी गई. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी डॉ ऋषभ सिन्हा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति का सभी भुगतान व सेवा प्रमाण पत्र, मेडिकल कार्ड व बैग प्रदान किया. डॉ सिन्हा ने रेलवे में लंबे समय तक सेवा देने के लिए रेलकर्मियों का आभार व्यक्त किया.
यह भी पढ़ें: सेवानिवृत्ति के दिन ही IAS प्रदीप कुमार गिरफ्तार, 169 करोड़ की हेराफेरी का आरोप

साइबर ठग से सावधान रहने की नसीहत
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति में मिलने वाली एकमुश्त राशि जीवन भर की गाढ़ी कमाई है. किसी भी प्रलोभन में आकर गलत जगहों में निवेश नहीं करें. हमारे समाज में ऐसे भी लोग है, जो सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की गाढी कमाई पर गलत नजर रख रहे हैं. जिस पर रेलवे द्वारा आगाह करने के बावजूद रेलकर्मी साइबर ठगों के झांसे में आकर जीवन भर की कमाई को गंवा दे रहे हैं. किसी भी स्थिति में रेलवे से जुड़ी अपना व्यक्तिगत जानकारी या ओटीपी साझा नहीं करें. आये दिन सायबर ठगों द्वारा अपने को रेलवे अधिकारी बताते हुये पेंशनधारियों को फोन व व्हाट्सएप पर पेंशन बंद हो जाने की बातें कह रहे हैं और रेल अधिकारी बता कर पेंशन चालू कराने के नाम पर रेलकर्मियों से ओटीपी साझा करने को कह रहे हैं. यह साइबर ठगों की चाल है. जिससे सतर्क रहें और सेवानिवृत्त जीवन का भरपूर आनंद उठाएं. विदाई समारोह में मंडल कार्मिक अधिकारी के भानू लता, एपीओ वी श्रीनिवास, सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के परिजन व कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारी मौजूद थे.
इन विभागों से रेलकर्मी हुए सेवानिवृत्त
सेवानिवृत्त होने वाले चक्रधरपुर रेल मंडल के वित्त प्रबंधक विनय कुमार शर्मा, विद्युत विभाग से 22, इंजीनियरिंग से 22, यांत्रिक से 8, परिचालन से 6, कार्मिक से 2, सुरक्षा से 3, दूरसंचार एवं संकेत से 5 कर्मचारी हैं.
यह भी पढ़ें: रांची: मांडर में रात के अंधेरे में धमाका, प्रेम-प्रसंग में डराने के लिए फोड़ा था सुतली बम, दो गिरफ्तार


