बुंडू: प्रखंड कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाया गया हूल दिवस, सिदो-कान्हू समेत अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Bundu: झारखंड के महान स्वतंत्रता संग्राम और आदिवासी स्वाभिमान के प्रतीक हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को बुंडू प्रखंड कार्यालय परिसर...

हूल दिवस पर बुंडू प्रखंड कार्यालय में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते अधिकारी
हूल दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते अधिकारी

Bundu: झारखंड के महान स्वतंत्रता संग्राम और आदिवासी स्वाभिमान के प्रतीक हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को बुंडू प्रखंड कार्यालय परिसर में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मोहनलाल मरांडी, अंचल अधिकारी हंस हेम्ब्रम सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महान स्वतंत्रता सेनानी सिदो-कान्हू, चाँद और भैरव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

शहीदों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

इस अवसर पर SDO मोहनलाल मरांडी ने कहा कि हूल दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के वीर शहीदों के अदम्य साहस, स्वाभिमान और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके ऐतिहासिक संघर्ष का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू, चाँद और भैरव का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष तथा समाज में एकता, न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता रहेगा. कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महान शहीदों के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. इस दौरान प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे.

ALSO READ: सेवानिवृत्ति के दिन ही IAS प्रदीप कुमार गिरफ्तार, 169 करोड़ की हेराफेरी का आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *