Click Here
Click Here
Click Here

BLO के बैग पर CM की तस्वीर को लेकर भाजपा की शिकायत, एक बूथ पर एक मतदाता के दो EPIC नंबर होने का भी लगाया आरोप

Ranchi: झारखंड भाजपा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के दौरान दो गंभीर मामलों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की है....

ranchi blo

Ranchi: झारखंड भाजपा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के दौरान दो गंभीर मामलों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की है. पार्टी ने आरोप लगाया है कि पश्चिमी सिंहभूम में कुछ BLO मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले थैले का इस्तेमाल कर रहे हैं. साथ ही जगन्नाथपुर विधानसभा के एक बूथ पर कई मतदाताओं के नाम दो-दो जगह दर्ज होने और उनके दो अलग-अलग EPIC नंबर होने का भी दावा किया है. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं SIR-2026 के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दो अलग-अलग पत्र भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है.

मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग

भाजपा का कहना है कि 30 जून से शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिले में BLO मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले बैग लेकर काम कर रहे हैं. पार्टी ने इसे निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता के खिलाफ बताते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र और संवैधानिक संस्था है, इसलिए चुनावी प्रक्रिया में किसी भी तरह के राजनीतिक प्रचार या प्रतीक का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. भाजपा ने इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. इसके अलावा भाजपा ने जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-176 में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है. पार्टी के अनुसार, कई मतदाताओं के नाम एक ही बूथ पर दो-दो स्थानों पर दर्ज हैं और उनके दो अलग-अलग मतदाता पहचान पत्र (EPIC) नंबर भी बने हुए हैं, जो चुनावी नियमों के अनुरूप नहीं है.

AlsoRead:रांची: 1700 ग्राम गांजा के साथ पान गुमटी संचालक समेत दो गिरफ्तार, सिटी DSP की छापेमारी में मिली सफलता

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *