Click Here
Click Here
Click Here

IndiGo का बड़ा विस्तार, नोएडा एयरपोर्ट से 8 नए शहरों को मिली कनेक्टिविटी

Newswave Desk: देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन IndiGo ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 8 नए शहरों के लिए अपनी फ्लाइट सेवा...

Noida Airport
Major expansion by IndiGo: Connectivity to 8 new cities from Noida Airport

Newswave Desk: देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन IndiGo ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 8 नए शहरों के लिए अपनी फ्लाइट सेवा शुरू कर दी है. इसके साथ ही एयरलाइन ने एक ही दिन में रिकॉर्ड 31 नई उड़ानें शुरू की हैं. वहीं, Akasa Air ने भी 2 जुलाई से नोएडा एयरपोर्ट और मुंबई के बीच नई फ्लाइट सेवा शुरू कर दी है.

किन शहरों के लिए शुरू हुई नई उड़ानें?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 15 जून 2026 को हुआ था. शुरुआत में यहां से बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, जम्मू और अमृतसर के लिए उड़ानें शुरू की गई थीं.
अब IndiGo ने जयपुर, जोधपुर, चंडीगढ़, देहरादून, धर्मशाला, भोपाल, बरेली और पंतनगर के लिए भी फ्लाइट सेवा शुरू कर दी है. वहीं, 2 जुलाई से किशनगढ़ को भी नेटवर्क में शामिल किया जाएगा. इसके बाद नोएडा एयरपोर्ट से IndiGo की कुल 15 शहरों के लिए उड़ानें उपलब्ध होंगी.

मुंबई के लिए भी शुरू हुई फ्लाइट

Akasa Air ने 2 जुलाई से नोएडा एयरपोर्ट और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच रोजाना दो नई उड़ानें शुरू की हैं. इससे यात्रियों को दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के बीच यात्रा करने में और सुविधा मिलेगी.

लगातार बढ़ रही है नोएडा एयरपोर्ट की उड़ानें

IndiGo और Akasa Air ने 16 जून से नोएडा एयरपोर्ट से अपना परिचालन शुरू किया था. उस समय दोनों एयरलाइंस मिलकर रोजाना 12 उड़ानें संचालित कर रही थीं. इनमें 8 उड़ानें IndiGo और 4 उड़ानें Akasa Air की थीं.

IndiGo की नई सेवाओं में बरेली, जोधपुर और किशनगढ़ के लिए उड़ानें एक दिन छोड़कर संचालित होंगी, जबकि बाकी सभी शहरों के लिए रोजाना फ्लाइट उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा 13 जुलाई से चंडीगढ़ के लिए दो और दैनिक उड़ानें शुरू की जाएंगी. एयरलाइंस का लक्ष्य जुलाई के दौरान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रोजाना 40 से 42 उड़ानों का संचालन करना है.

ALSO READ: पहली बारिश में धंसा साढ़े चार करोड़ की लागत से बने पुल का गार्डवाल, गुणवत्ता पर उठे सवाल 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *