झारखंड के सांसदों को फंड मिला भरपूर, पर काम रहा सिफर, करोड़ों रूपए फाइलों में कैद, फंड पर कुंडली मार बैठे राज्य के MP, जानिए सांसदों का रिर्पोट कार्ड 

Ranchi: झारखंड के सांसदों को विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये मिले, लेकिन जमीन पर स्थिति बेहद निराशाजनक है. जनता के विकास...

image: AI Generated

Ranchi: झारखंड के सांसदों को विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये मिले, लेकिन जमीन पर स्थिति बेहद निराशाजनक है. जनता के विकास के नाम पर आवंटित फंड का बड़ा हिस्सा या तो खर्च ही नहीं हुआ या फिर फाइलों में दम तोड़ रहा है. कई सांसदों के निर्वाचन क्षेत्रों में तो स्थिति ऐसी है कि करोड़ों रुपये जारी होने के बावजूद काम का प्रतिशत शून्य या बेहद कम है. पढ़िए न्यूज वेभ की पूरी रिर्पोट

सुक्खदेव भगत (लोहरदगा)

  • फंड आवंटन और खर्च: 17.2 करोड़ आवंटित किए गए, जिसमें से 13.8 करोड़ खर्च हुए.
  • फंड उपयोग: 80.1% फंड इस्तेमाल हुआ, लेकिन 9.2 करोड़ का भुगतान होने के बाद भी काम अधूरा पड़ा है.
  • पूर्ण कार्य: 80 कार्य पूरे हुए जबकि 204 की सिफारिश की गई थी, जिससे काम पूरा होने की दर 28.2% है.

महुआ माझी (राज्यसभा)

  • फंड आवंटन और खर्च: 23.3 करोड़ मिले और 16.3 करोड़ खर्च किए गए.
  • फंड उपयोग: 70.2% राशि उपयोग में लाई गई, और 8.2 करोड़ का भुगतान होने के बावजूद कार्य अधूरे हैं.
  • पूर्ण कार्य: 150 काम पूरे और 315 की सिफारिश, कंप्लीशन रेट 32.3% है.

आदित्य प्रसाद (राज्यसभा)

  • फंड आवंटन और खर्च: 22.8 करोड़ में से 15.9 करोड़ खर्च हुए.
  • फंड उपयोग: 70.1% राशि का उपयोग किया गया.
  • पूर्ण कार्य: 141 कार्य पूरे और 85 की सिफारिश, कंप्लीशन रेट 62.4% है.

संजय सेठ (रांची)

  • फंड आवंटन और खर्च: 14.7 करोड़ आवंटित, 8.8 करोड़ खर्च.
  • फंड उपयोग: 59.5% उपयोग हुआ, जिसमें 5.8 करोड़ का भुगतान होने के बाद भी काम अधूरे हैं.
  • पूर्ण कार्य: 49 काम पूरे और 101 अनुशंसित, कंप्लीशन रेट 32.7% है.

नलिन सोरेन (दुमका)

  • फंड आवंटन और खर्च: 14.7 करोड़ में से 8.7 करोड़ खर्च किए गए.
  • फंड उपयोग: 58.7% फंड इस्तेमाल हुआ, ₹5.6 करोड़ भुगतान के बाद भी काम अधूरे हैं.
  • पूर्ण कार्य: 106 कार्य पूर्ण और 319 अनुशंसित, कंप्लीशन रेट 24.9% है.

प्रदीप कुमार वर्मा (राज्यसभा)

  • फंड आवंटन और खर्च: 17.9 करोड़ कुल फंड, 10 करोड़ खर्च.
  • फंड उपयोग: 56.0% राशि खर्च हुई, ₹8 करोड़ भुगतान के बाद काम अधूरा है.
  • पूर्ण कार्य: 24 कार्य पूरे और 214 अनुशंसित, कंप्लीशन रेट महज 10.1% है.

विष्णु दयाल राम (पलामू)

  • फंड आवंटन और खर्च:15.8 करोड़ आवंटित, 8.4 करोड़ खर्च.
  • फंड उपयोग: 53.0% राशि उपयोग में लाई गई.
  • पूर्ण कार्य: 117 कार्य पूर्ण और 154 अनुशंसित, कंप्लीशन रेट 43.2% है.

कालीचरण मुंडा (खूंटी)

  • फंड आवंटन और खर्च: 14.7 करोड़ कुल फंड, 7.8 करोड़ खर्च.
  • फंड उपयोग: 52.9% उपयोग, ₹5.8 करोड़ भुगतान के बावजूद काम अधूरे.
  • पूर्ण कार्य: 31 कार्य पूरे और 274 अनुशंसित, कंप्लीशन रेट 10.2% है.

विद्युत बरण महतो (जमशेदपुर)

  • फंड आवंटन और खर्च: 14.7 करोड़ आवंटित, 7.6 करोड़ खर्च.
  • फंड उपयोग: 51.5% उपयोग, ₹7.5 करोड़ भुगतान के बाद भी कार्य अधूरे हैं.
  • पूर्ण कार्य: मात्र 2 कार्य पूर्ण और 176 अनुशंसित, कंप्लीशन रेट सिर्फ 1.1% है.

डॉ. सरफराज अहमद (राज्यसभा)

  • फंड आवंटन और खर्च: 17.9 करोड़ मिले, 8.3 करोड़ खर्च हुए.
  • फंड उपयोग: 46.2% उपयोग, ₹6.2 करोड़ भुगतान के बाद भी काम अधूरे.
  • पूर्ण कार्य: 20 काम पूरे और 273 अनुशंसित, कंप्लीशन रेट 6.8% है.

जोबा माझी (सिंहभूम)

  • फंड आवंटन और खर्च: 14.7 करोड़ कुल फंड, 5.9 करोड़ खर्च.
  • फंड उपयोग: 40.2% उपयोग, ₹5.9 करोड़ का भुगतान होने के बाद एक भी काम धरातल पर पूरा नहीं हुआ.
  • पूर्ण कार्य: 0 कार्य पूर्ण और 118 अनुशंसित, कंप्लीशन रेट 0.0% है.

चंद्र प्रकाश चौधरी (गिरिडीह)

  • फंड आवंटन और खर्च: 14.7 करोड़ आवंटित, 5.5 करोड़ खर्च.
  • फंड उपयोग: 37.3% उपयोग, 4 करोड़ भुगतान के बाद कार्य अधूरे हैं.
  • पूर्ण कार्य: 49 कार्य पूर्ण और 625 अनुशंसित, कंप्लीशन रेट 7.3% है.

ढुलू महतो (धनबाद)

  • फंड आवंटन और खर्च: 14.7 करोड़ में से 5 करोड़ खर्च हुए.
  • फंड उपयोग: 34.2% उपयोग, 2.9 करोड़ भुगतान के बाद काम अधूरे.
  • पूर्ण कार्य: 57 कार्य पूर्ण और 322 अनुशंसित, कंप्लीशन रेट 15.0% है.

कालीचरण सिंह (चतरा)

  • फंड आवंटन और खर्च: 14.7 करोड़ कुल फंड, 5 करोड़ खर्च.
  • फंड उपयोग: 33.9% उपयोग, 3.1 करोड़ भुगतान के बाद कार्य अधूरे.
  • पूर्ण कार्य: 75 कार्य पूर्ण और 429 अनुशंसित, कंप्लीशन रेट 14.9% है.

अन्नपूर्णा देवी (कोडरमा)

  • फंड आवंटन और खर्च: 16.7 करोड़ आवंटित, 4.2 करोड़ खर्च.
  • फंड उपयोग: 25.2% राशि का उपयोग किया गया.
  • पूर्ण कार्य: 85 कार्य पूर्ण और 303 अनुशंसित, कंप्लीशन रेट 21.9% है.

विजय कुमार हांसदा (राजमहल)

  • फंड आवंटन और खर्च: 14.7 करोड़ में से 2.9 करोड़ खर्च.
  • फंड उपयोग: 19.6% उपयोग, 2.9 करोड़ भुगतान के बाद भी काम अधूरे हैं.
  • पूर्ण कार्य: 0 कार्य पूर्ण और 468 अनुशंसित, कंप्लीशन रेट 0.0% है.

निशिकांत दुबे (गोड्डा)

  • फंड आवंटन और खर्च: 14.7 करोड़ कुल फंड, मात्र 17.9 लाख खर्च.
  • फंड उपयोग: सिर्फ 1.2% उपयोग, 17.9 लाख भुगतान के बाद भी काम अधूरा.
  • पूर्ण कार्य: 0 कार्य पूर्ण और केवल 2 अनुशंसित, कंप्लीशन रेट 0.0% है.

मनीष जायसवाल (हजारीबाग)

  • फंड आवंटन और खर्च: 14.7 करोड़ मिले, लेकिन 0 खर्च हुआ.
  • फंड उपयोग: 0.0% फंड का इस्तेमाल किया गया.
  • पूर्ण कार्य: 0 कार्य पूर्ण और 164 अनुशंसित, कंप्लीशन रेट पूरी तरह 0.0% है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *