Pakur: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आया है. हिरणपुर थाना क्षेत्र के घाघरजानी स्थित सजल मंडल के किराना दुकान में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. घाघरजानी निवासी सजल मंडल ने हिरणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि बीते 23 अगस्त की रात को अज्ञात चोरों के द्वारा उनके किराना दुकान का ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखा 14 हजार रुपए सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गया. साथ ही बताया कि CCTV और बिजली के तार को भी काट दिया गया है .फिलहाल पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. बताया जा रहा है सजल मंडल का किराना दुकान और धान का गोला है.

AlsoRead:होमगार्ड अधिनियम 1965 में बदलाव की तैयारी, केंद्र सरकार ने राज्यों से मांगे अंतिम सुझाव

