रांची के सहायक आचार्यों को राहत, एक सप्ताह में खुलेगी सेवा पुस्तिका; DSE बादल राज ने दिया भरोसा

Ranchi: अनगड़ा प्रखंड के सहायक आचार्यों के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) बादल राज से मुलाकात कर लंबे समय...

DSE बादल राज से मुलाकात करते सहायक आचार्य प्रतिनिधिमंडल
DSE बादल राज से मुलाकात करते सहायक आचार्य प्रतिनिधिमंडल

Ranchi: अनगड़ा प्रखंड के सहायक आचार्यों के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) बादल राज से मुलाकात कर लंबे समय से लंबित मानदेय भुगतान कराए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मानदेय मिलने से जिले के सैकड़ों सहायक आचार्यों को बड़ी राहत मिली है. मुलाकात के दौरान सहायक आचार्यों ने DSE बादल राज को पौधा भेंट कर सम्मानित किया और उनका मुंह मीठा कराकर धन्यवाद ज्ञापित किया. इस अवसर पर शिक्षकों ने सेवा पुस्तिका (सर्विस बुक) खोलने की मांग भी रखी, ताकि भविष्य में सेवा संबंधी सभी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें.

ALSO READ: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने रांची स्थित आवास पर लगवाया रूफटॉप सोलर, लोगों से की PM सूर्य घर योजना से जुड़ने की अपील

एक सप्ताह में विशेष कैंप लगाकर खुलेगी सर्विस बुक

शिक्षकों की मांग पर DSE बादल राज ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर रांची जिले के सभी प्रखंडों में विशेष कैंप लगाकर सहायक आचार्यों की सेवा पुस्तिका खोली जाएगी. उनके इस आश्वासन से सहायक आचार्यों में खुशी का माहौल है और उन्होंने इसे शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण पहल बताया. प्रतिनिधिमंडल में संजय पातर मुंडा, इकबाल अंसारी, निर्मल महतो, नौशाद अंसारी, विनोद सिंह, जीवन किशोरी तिर्की, रूपांजलि मिंज सहित कई सहायक आचार्य उपस्थित थे. शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि विभाग भविष्य में भी उनकी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए इसी तरह सकारात्मक पहल करता रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *