काम की तलाश में घर छोड़ निकले 11 नाबालिग, चक्रधरपुर स्टेशन पर पुलिस ने बचाया

Chakradharpur: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस, RPF, जिला बाल संरक्षण इकाई, DLSA और कर्रा सोसायटी की...

काम की तलाश में निकले 11 नाबालिगों को चक्रधरपुर स्टेशन पर रेस्क्यू किया गया
काम की तलाश में निकले 11 नाबालिगों को चक्रधरपुर स्टेशन पर रेस्क्यू किया गया

Chakradharpur: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस, RPF, जिला बाल संरक्षण इकाई, DLSA और कर्रा सोसायटी की टीम ने 11 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि सभी बच्चे काम की तलाश में तमिलनाडु जा रहे थे. बाल श्रम, मानव तस्करी और असुरक्षित पलायन की आशंका को देखते हुए टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को संरक्षण में लिया.

CWC के समक्ष पेश कर बाल गृह भेजा गया

बाद में सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें देखभाल एवं संरक्षण के लिए बाल कुंज और छाया बालिका गृह भेज दिया गया. प्रशासन ने कहा कि बच्चों के पलायन, बाल श्रम और मानव तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार निगरानी और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं.

ALSO READ: चक्रधरपुर में शिक्षिका के किराये के घर से लाखों के गहने चोरी, 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *